Sportsroom

विश्वनाथन आनंद बने फिडे के अंतरिम अध्यक्ष, यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बाद मिला दायित्व

पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें फिडे के रूसी अध्यक्ष अर्कादी द्वोरकोविच के यूरोपीय संघ की नवीनतम प्रतिबंध सूची में शामिल होने के बाद सौंपी गई है।

फिडे के अनुसार, विश्वनाथन आनंद तब तक अंतरिम अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे, जब तक अर्कादी द्वोरकोविच पर स्विट्जरलैंड और यूरोपीय संघ के लागू कानूनों एवं प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत लगाए गए प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे।

विश्वनाथन आनंद शतरंज जगत के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी नियुक्ति को फिडे के प्रशासनिक कामकाज की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *