MP Live

लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत कर इसे परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लोकसभा से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 का पारित होना देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पेपर लीक माफियाओं, संगठित नकल गिरोहों और लोक परीक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह विधेयक दोषियों के विरूध कठोर कार्यवाई सुनिश्चित कर परीक्षा प्रणाली को अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विद्यार्थियों के परिश्रम, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव इनके साथ खड़ी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *