MP Live

हरित ऊर्जा क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में केंद्रीय कैबिनेट का महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट के एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से युक्त फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं के विकास के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना’ को स्वीकृति के निर्णय को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय के अनुसार वित्त वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जबकि 2032–33 तक यह वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के अंतर्गत कम से कम पांच हजार मेगावॉट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट्स तथा 10 हजार मेगावॉटएच स्टोरेज क्षमता वाले एनर्जी स्टोरेज सिस्टम विकसित किए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *