TOP NEWS

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेलो इंडिया योजना के विस्तार को दी मंजूरी, खेल विकास पर 36,441 करोड़ रुपये होंगे खर्च

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विस्तारित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों (एएनएसएफ) को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। इन दोनों योजनाओं के लिए कुल 36,441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निर्णय युवाओं के विकास और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को और अधिक मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन तक पहुंचने का स्पष्ट अवसर मिलेगा।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि विस्तारित योजना के तहत देशभर में जमीनी स्तर से लेकर टारगेट पोडियम ओलंपिक योजना (टॉप्स) तक खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे खेल प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी को नई गति मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *